जम्मू: जम्मू शहर में हर दिन आतंकी गतिविधियां तेज़ हो रहीं हैं। जिसके चलते आज सतवारी चौक इलाके में सुबह संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया है, यह बैग सतवारी चौक नाके के पास मिला है। तबसेपुलिस लगातार जांच में जुटी है। इसके साथ ही संभाग के किश्तवाड़ जिले में विस्फोटक उपकरण भी बरामद हुआ है। जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है।
आपको बतादें कि जिले के कुरिया ब्रिज के पास केशवान रोड पर सेना की 26-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और पुलिस की टीम ने एक एक्सप्लोसिव डिवाइस डिटेक्ट कर दिया गया है। इस घटना की खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है। विस्फोटक उपकरण को निष्क्रिय कर सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। उधर, जम्मू-राजोरी राजमार्ग पर चार संदिग्ध एक कार से जाते हुए देखे गए हैं। संदिग्धों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
जम्मू राजमार्ग पर दिखे संदिग्ध,किश्तवाड़ में विस्फोटक और जम्मू में बैग बरामद

