हरक सिंह रावत के घर विधायकों का आगमन,हलचल तेज

देहरादून: उत्तराखंड में बीते दिन सोमवार को कांग्रेस पार्टी में हलचल रहीं। इधर, दो पदाधिकारियों ने पार्टी को छोड़ा तो,उधर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के घर पर कांग्रेस विधायकों की चाय पार्टी ने राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज़ कर दी है। इसके आलावा विधानसभा में चुनावी हार के बाद हरक सिंह रावत कांग्रेस की राजनीति से दूर थे लेकिन अचानक सोमवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कुछ विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ उनके घर पहुंचे तो राजनीतिक गलियारों में चर्चाए शुरू हो गयीं पार्टी नेताओं ने इसे औपचारिक मीटिंग कहा है।

आपको बतादें कि कांग्रेस नेताओं की हरक सिंह के घर पर मौजूदगी की खबर मीडिया को लगी तो थोड़ी देर में वहां मीडिया कर्मियों का हुजूम उमड़ पड़ा। मीडिया से बात करते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड सहित पूरे देश में कमजोर हुई है।

हरक का हरीश पर वार –कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने अपनी पार्टी के बड़े नेता हरीश रावत को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि हरीश की राजनीति गंभीर नहीं है।कहा कि वह अब खुद भी पहले जैसे अक्रामक नहीं रहे। उन्होंने कहा कि अब टोटकों की राजनीति नहीं चलती है, लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं उनके अनुसार हरीश रावत कई बार ऐसा काम कर देते हैं, जो कभी नए नवेले नेता भी नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *