आज उत्तराखंड के पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतों में खाली पड़े हुए पदों को भरने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने जिसपर कहा है कि पंचायतों में आदर्श स्कूल, अस्पताल एवं मूलभूत सुविधाओं के ढांचे को विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को नेटवर्किंग सुविधा से जोड़ने के भी निर्देश शामिल है।
उत्तराखंड राज्य के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने बीते दिन शुक्रवार को निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। महाराज ने अफसरों को योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा है। उन्होंने सभी जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के विकास पर बैठक की जहाँ पर इस विषय पर पूरी हुई है।
आजीविका संवर्धन करने के आदेश-
आपको बतादें की सतपाल जी महाराज ने अधिकारियों से बैठक में ये भी कहा कि पंचायतों में अच्छे आदर्श स्कूल व अस्पताल खोलना और मूलभूत ढांचा विकसित करना बहुत जरूरी तथ्य है। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की सभी ग्रामपंचायतों को नेटवर्किंग सुविधा से जोड़ने, पंचायतों में कौशल एवं क्षमता विकास प्रशिक्षण के माध्यम से आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।
कौन कौन रहे उपस्थित-कल हुई इस बैठक में विभाग के सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव नितेश भदौरिया, निदेशक बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

