2025 तक ड्रग्स फ्री होगी देवभूमि,सरकार ने बनाई योजना 

देहरादून : आज सीएम धामी ने कहा है कि राज्य में दो सरकारी नशामुक्ति केंद्र खोले जाएंगें । जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए  गए हैं। इसके अलावा 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में होगा। प्रदेश में संचालित निजी नशा मुक्ति केंद्रों के लिए सख्त गाइडलाइन तैयार करनी होगी।

बीते दिन शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में नार्को समन्वय की बैठक हुई जिसमे सीएम ने कहा कि देवभूमि को नशामुक्त करने के लिए सभी को जिम्मेदारी और समन्वय से कार्य होगा। 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य करना होगा। ड्रग्स की सप्लाई करने वालों पर कड़ा प्रहार करने के साथ बच्चों और युवाओं को ड्रग्स की चपेट में आने से बचाना है। सीएम ने कहा कि ड्रग्स लेने वाले बच्चों और युवाओं की सही तरीके से काउंसिलिंग की व्यवस्था की जाए। कॉलेजों में एडमिशन के समय विशेष काउंसिल की जाए।

बैठक में रहे मौजूद –अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव शैलेश बगोली, राधिका झा, डॉ. पंकज कुमार पांडे, दीपेंद्र चौधरी, डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *