नई दिल्ली : आठ साल बाद शनिवार से फिर जयनगर से कुर्था तक के लिए लोगों को रेल सुविधा फिर मिल गयी है। इससे दोनों देशों के रिश्तों को नई रफ्तार मिलेगी। उद्घाटन के साथ ही इंडो नेपाल रेल परियोजना के तहत जयनगर-कुर्था रेलखंड पर शनिवार से ट्रेनों का परिचानल शुरू हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी व नेपाली पीएम शेरबहादुर देउबा संयुक्त रूप से नई दिल्ली से शनिवार को इसका शुभारंभ किया। दोनों ने एकसाथ बजर दबाया और इधर ट्रेन रवाना की गई। जयनगर के साथ जनकपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया था।
उद्घाटन समारोह का लाइव टेलीकास्ट किया गया। जयनगर व जनकपुर में इसका व्यापक तौर पर इंतजाम किया गया था। भारत नेपाल के मधुर रिश्तों का गवाह करोड़ों लोग हुए। उद्घाटन के बाद दो बजे जनकपुरधाम स्टेशन परिसर में कार्यक्रम रखा गया है। इसमें नेपाल के भौतिक पूर्वाधार व यातायात मंत्री रेणु यादव, मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री मो. लालबाबू राउत गद्दी गवर्नर हरि शंकर मिश्र, मधेश के गृह मंत्री भरत साह, भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव समेत कइ गणमान्य शामिल होंगे। दो अप्रैल को उद्घाटन के दिन ट्रेन रिजर्व रहेगी. विशेष लोगों को ही ट्रेन से यात्रा की इजाजत मिलेगी. बताया जाता है कि आम लोगों को यात्रा की सुविधा तीन अप्रैल से मिलेगी. उसी दिन से टिकट कटेगा। जयनगर में नेपाली स्टेशन पर बन रहे भव्य पंडाल मंच का निरीक्षण किया. उद्घाटन के दिन लाइव प्रसारण को लेकर स्टेशन परिसर व आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त एलइडी वॉल प्रोजेक्टर लगाने का निर्देश भी दिया।
भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई रेल सेवा,पीएम मोदी और नेपाली पीएम देउबा ने दबाया बज़र

