मुंबई : पात्रा चॉल पुनर्विकास से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज शिवसेना सांसद संजय राउत की जमानत याचिका पर अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं। आज राउत को स्पेशल कोर्ट के जर्ज जस्टिस एमजी देशपांडे के सामने पेश किया गया। ईडी की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने मंगलवार तक के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है.संजय राउत की जमानत याचिका पर कोर्ट की ओर से कल यानी मंगलवार को सुनवाई की जाएगी।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना सांसद संजय राउत को उत्तरी मुंबई के गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। राउत ने पिछले महीने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट अदालत से जमानत मांगी थी। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने संजय राउत की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि संजय राउत और उनके सहयोगी एवं मामले के सह-आरोपी प्रवीण राउत को अपराध से अर्जित और भी धन प्राप्त हुआ होगा। अनिल सिंह ने ईडी के इस दावे को भी दोहराया कि संजय राउत, प्रवीण राउत पर्दे के पीछे से काम कर रहे थे।
संजय राउत की बढ़ी मुश्क़िले,अभी नहीं मिलेगी ज़मानत

