मसूरी : अब मसूरी आने वाले सैलानियो को यहां लगने वाले जाम से निज़ात मिल सकता है। मसूरी नगरपालिका के अनुसार, मैसानिक लॉज बस अड्डे के विस्तारीकरण और यहां सड़क चौड़ीकरण के कार्य को इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि मसूरी आने वाले पर्यटकों और यहां के स्थानीय नागरिकों की सबसे बड़ी समस्या जाम है। सिंगल लेन होने के कारण यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सीजन की बात करें तो मैसानिक लॉज बस अड्डे और गांधी चौके के पास पर्यटकों का घंटों फंसना आम बात है। मसूरी के स्थानीय लोग कई वर्षों से जाम की समस्या का हल निकालने की मांग उठा रहे है लेकिन अभीतक कोई समाधान नहीं हो सका है । हालांकि ,अब मैसानिक लॉज बस अड्डे का विस्तार और यहां की सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। और अब कहा जा सकता है कि जल्द ही मसूरी के लोगो और मसूरी आने वाले पर्यटकों को जाम से मुक्ति मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत सड़क किनारे खड़ी होने वाली टैक्सियों को वहां से हटाया जाएगा ।साथ ही टैक्सी स्टैंड का भी विस्तार किया जाएगा ।
मसूरी आने वालों के लिए ख़ुशख़बरी,जानिए क्यों ?

