उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है जहां एक देहरादून-सुवाखोली-मोरियाना-उत्तरकाशी रोड पर एक रोडवेज बस सड़क से उतर गई और पेड़ में जा अटकी। बस में बैठे यात्री चीखने लगे। बस में 21 सवारियां थी। बस को नीचे गिरते हुए देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन अच्छी खबर ये है कि किसी भी सवारी को कुछ नहीं हुआ। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सवारियों को अन्य वाहनों से उत्तरकाशी भेजा गया।
उत्तराखंड में एक और बड़ा हादसा,चीखपुकार मची

