अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती से आज बेहद दुखद और दर्दभरा हादसा सामने आया है। जिस हादसे में एक ही परिवार के करीब 11 लोगों की मौत नदी में डूबने से हुई है। जबकि अन्य आठ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब कई लोगों से भरी एक नाव वर्धा नदी से गुज़र उसे पार कर रही थी। संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में डूब गई। इसमें सवार 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। वहीं आठ लोगों का अभी भी कुछ नहीं पता है।
बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे। वहीं जो आठ लोग लापता हैं, उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। मौके पर गोताखोर पर बचाव दल की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों असम में भी ऐसा ही हादसा हो गया था, इसमें 80 लोगों के डूबने की खबर थी सभी की मौत भी हो गई थी।
महाराष्ट्र के अमरावती में पलटी नाव,11 लोग डूबे -8 लापता

