लखनऊ : गौरतलब है कि राज्यसभा इलेक्शन का वक्त नजदीक है जिसके चलते आज बुधवार को समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। जिस सूची में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव को राज्यसभा चुनाव में उतार रही है।
आपको बतादें कि वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल का नाम भी शामिल है। इसी तरह जावेद अली खान को भी पार्टी राज्यसभा भेज रही है। वह पहले भी सपा के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। मालूम हो कि अभी तक राज्यसभा में सपा के पांच सदस्य हैं। इसमें कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त हो रहा है।
कब है चुनाव-यह राज्यसभा चुनाव यूपी में आगामी 11 जून को होगा। जितने भी सदस्य उतारे गए हैं उनका सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसके लिए नामांकन 24 से 31 मई तक दाखिल किए जाएंगे। एक जून को नामांकन पत्रों को जांचा जाएगा। 3 जून तक नाम वापस लिया जा सकेगा। 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

