नई दिल्ली : लगता है कि केंद्र सरकार जनता पर आज मेहरबानी देने के मूड में हैं हाल ही में पेट्रोल डीज़ल सस्ता करने के बाद आज खबर है कि अब केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल से कस्टम ड्यूटी और सेस खत्म कर दिया है। यानी खाने का तेल सस्ता होकर रहेगा इसपर मोहर लग गई है। इतना ही नहीं बल्कि अब पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डाक्यूमेंट वॉट्सऐप से तुरंत डाउनलोड किए जा सकता है। इसके लिए सरकार ने एक नंबर जारी किया है। उस पर मैसेज करने और थोड़ी डिटेल देने के बाद 2 मिनट में डॉक्यूमेंट आपके मोबाइल में होगा।
इतना होगा सस्ता-
इस पर लगने वाला 5% सेस भी हटा दिया है। भारत अपनी जरूरत का 60% तेल आयात करता है। 2016 से इसकी कीमतें दोगुनी से भी ज्यादा हो गई हैं। रूस-यूक्रेन जंग की वजह से तेल की सप्लाई पर भी असर पड़ा है।

