केदारनाथ में यात्रा के दौरान मौतों में बढ़ोतरी,हार्ट अटैक से 4 और यात्रियों की मौत 

देहरादून : चारधाम यात्रा इस बार दुखद ख़बरों की जैसे आंधी लेकर आई है अक्सर मौतों की खबरे मिल रही है अब बुधवार को बीते चौबीस घंटे के भीतर केदारनाथ यात्रा में चार यात्रियों की और  दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा है। कपाट खुलने के बाद से अभी तक 34 यात्रियों की मौत हुई है। बीते सोमवार देर शाम को रवींद्र नाथ (56), प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश की सोनप्रयाग में अचानक तबियत बिगड़ी और प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया था।

उनका रुद्रप्रयाग में उपचार किया जा रहा था कि उनकी वहीँ उसी दौरान मौत हो गई। अनीता राय सिंधे (65), निवासी ग्राम भागला, जिला औरंगाबाद, महाराष्ट्र, मानकुंवर नागर (60), निवासी मध्य प्रदेश और लता कमावत (56), निवासी नथवाड़ा, राजस्थान को बड़ी लिनचोली, बेस कैंप और सोनप्रयाग में दिल का दौरा पड़ा था। इन्हें नजदीकी एमआरपी व अस्पताल में लाया गया। 

एम्बुलेंस सेवा से बचे इतने मरीज़-206 यात्रियों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि चार धाम के तहत केदारनाथ धाम से 26 यात्रियों को हैली एम्बुलेंस सेवा से बचाया गया।

अब होगी स्क्रीनिंग-   स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी सीएमओ को कहा है कि वह 50 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *