दिल्ली में बीते दिनों हुए शाहबाद डेयरी इलाके साक्षी मर्डर केस में रोहिणी कोर्ट ने आरोपी साहिल के खिलाफ दायर चार्जशीट पर चर्चा की है। अब मामले की सुनवाई 20 जुलाई है। रिपोर्ट के मुताबिक़, दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने हत्या के आरोपी साहिल के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सुनवाई की तारीख 20 जुलाई है। 28 मई 2023 को शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग की कई बार चाकू मार मार के ह्त्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था।
28 जून को दिल्ली पुलिस ने 640 पेज की अंतिम चार्जशीट कोर्ट पेश की थी, गली में लोगों की भीड़ के बीच 16 साल की लड़की की चाकू घोपकर हत्या करने वाले साहिल के खिलाफ पुलिस की जांच पूरी हो गई है। नाबालिग की हत्या का वीडियो भी वायरल हुआ।

