अंकिता के माता-पिता ने कही आत्मदाह की बात, न्याय की उम्मीद नहीं !

देहरादून: उत्तराखंड में हुआ बेहद दर्दनाक हत्याकांड अंकिता भंडारी की हत्या मामलें में अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है , जिस पर अब अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी हताश होकर दुखद हो गए हैं। और अप्पने सरकारी वकील को बदलने की भी मांग कर रहे हैं। अंकिता के पिता ने सरकारी वकील न बदले जाने पर अपनी पत्नी के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी। वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। 

एसडीएम पौड़ी के अंतर्गत में टीम ने अंकिता के माता-पिता से मिले। उन्हें प्रशासन की तरफ हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। बृहस्पतिवार को अंकिता की मां सोनी देवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारी वकील को न हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। एसडीएम पौड़ी मुक्ता मिश्रा, कोतवाल गोविंद कुमार, एसएसआई महेश रावत सहित एक टीम अंकिता के गांव डोभ, श्रीकोट पहुंची थी। उन्होंने माता पिता  को सांत्वना दी। मृतका के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि वे एक जून से अंकिता के केस से सरकारी वकील को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक सरकारी वकील को हटाया नहीं गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *