सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सावधान रहने और मतगणना खत्म हो जाने तक सतर्क रहने का निर्देश दिया है और उन्होंने कहा कि भाजपाइयों के बहकावे में न आएं और सतर्क रहें। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि प्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों… मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूं। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना खत्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया गठबंधन’ की सरकार बनने जा रही है। इसके जवाब में हम आपको बता दें कि ऐसा झूठ फैलाकर भाजपा वाले आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं, जिससे आपका उत्साह कम हो जाए और आप लोग मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय न रहें, जिसका फायदा उठाते हुए भाजपा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से मतगणना में धांधली कर सके।
रफीक अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, न्यायिक हिरासत में

