अखिलेश यादव प्रधानमंत्री के लगे पोस्टर, मचा बवाल

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके बधाई पोस्टर पर उन्हें प्रधानमंत्री संबोधित कर दिया है,जिस पर मच गया है। दरअसल आज  1 जुलाई को अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है, पूरे प्रदेश के सपा कार्याकर्ता बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भविष्य और  बेहतर स्वास्थ्य की कामना  हो रही है। आज जन्मदिन पर सपा कार्यालय के बाहर लखनऊ में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। पोस्टर में सपा प्रवक्ता फखरुल हसन की तरफ से अखिलेश यादव को बधाई देते हुए लिखा गया है कि देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई। पोस्टर सोशल मीडिया में काफी चर्चा में हैं।अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *