प्रयागराज : हाल ही यूपी के प्रयागराज में दर्दनाक मर्डर केस सामने आया था जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या की गई। इस मामलें में अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई सवाल शक उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि इस घटना की जानकारी के तुरंत बाद ही शवों को मर्चरी भेजा गया। जिस पर परिजन हंगामा भी करने लगे थे। यह भी बोला जा रहा था कि फोरेंसिक टीम के पहुंचने से पहले ही शवों को मर्चरी भेज दिया गया आखिर क्यों ? यह शायद सबूत नष्ट करने की कोशिश थी।
सभी जानतें हैं कि इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही शवों को मर्चरी भिजवा दिया । जब इस बात की जानकारी मृतक दंपति की बहू के मायके वालों को मिली तो उन्होंने हंगामा कर दिया था। उन्होंने जाम लगाने की भी कोशिश की थी। समझाने की कोशिश करने पर आला अफसरों के साथ ही पुलिसकर्मियों से उनकी काफी कहासुनी भी हुई।
परिजनों ने कहा था कि उनके देखे बिना शवों को वहां पहले ही क्यों भेजा गया।जिसपर अफसरों ने अपनी बात कहते हुए कहा था कि हमले में गंभीर रूप से जख्मी कुसुम देवी की सांसें चल रही थीं। अन्य लोगों के भी जीवित होने की भी संभावना थी, ऐसे में सभी को जल्द से जल्द अस्पताल भेजवाया गया। उधर जानकार भी पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे है।

