डेंगू से 24 मौतें, यहां निकले 373 मामलें

गौरतलब है कि डेंगू से राज्यों का हाल बेहाल है, इससे कड़ी में देशभर में मामलें बढ़ते हुए रिपोर्ट हुए है। आपको बतादें कि राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्य इस रोग की बुरी तरह चपेट में हैं।  डेंगू के कारण न सिर्फ अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़ी है, साथ ही इस बार संक्रमण के कारण मौत भी हो रहीं हैं।उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब से मिल रही डेंगू की खबरे डरा रहीं हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को मच्छरों के काटने से बचाव के लिए उपाय करना बेहद जरुरी है। डेंगू के मच्छर दिन के समय अधिक काटते हैं, इसलिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहने और मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए साफ-सफाई और दवाओं का को छिड़कते रहे।उत्तर प्रदेश, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है ,बिहार में पिछले 24 घंटे में 373 नए केस दर्ज किए गए। अकेले पटना जिले से अधिकतम 178 मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *