यूक्रेन : यूक्रेन में पिछले 8 महीनों से रूस का हमला अब भी जारी है। और अब ख़बर आ रही है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगा दिया है। पुतिन ने रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपातकालीन शक्तियां प्रदान कर दीं। रूस-युक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी खुफिया चीफ ने पहले ही आगाह किया था कि व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा सकते हैं। हालांकि जब यूक्रेन में रूस ने जंग की शुरुआत की थी, तभी से ही मार्शल लॉ को लगाने को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन उस समय व्वादिमीर पुतिन ने मार्शल लॉ लगाने से साफ इनकार कर दिया था और कहा था कि मार्शल लॉ उस देश में लगाया जाता है, जहां कोई बाहरी आक्रमण होता है। व्लादिमीर पुतिन ने मार्शल लॉ के तहत उठाए जाने वाले कदमों को तत्काल स्पष्ट नहीं किया, लेकिन कहा कि उनका आदेश कल यानी गुरुवार से प्रभावी होगा। और इसके लिए पुतिन ने आदेश में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को विशिष्ट प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया है।
रूस का यूक्रेन पर बड़ा प्रहार,लिया ये फ़ैसला

