अजमेर : पंजाबी गायक व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की स्पेशल टीम ने बुधवार को मूसेवाला हत्या मामले में भगोड़े अपराधी संदीप उर्फ टीनू को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार भगोड़े अपराधी संदीप उर्फ टीनू की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल सेल लगातार छापेमारी कर रही थी। और आज एक गुप्त सूचना के आधार पर अजमेर में स्पेशल सेल की टीम ने छापेमारी की और टीनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि टीनू को जल्द पंजाब वापस लाया जाएगा। बता दें कि टीनू हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला है और उस पर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली में मर्डर समेत करीब कई मामलें दर्ज हैं। इससे पहले, 13 अक्टूबर को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस ने अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जगतार सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया था , जगतार सिंह अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने पहले ही जगतार सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर रखा था।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ़्तार

