आज शुक्रवार सुबह मलेशिया में भूस्खलन होने की खबर है जिसमे अभी तक मिली जानकारी के चलते दो लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 50 से अधिक लोगों के फंसे होने की भी संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार, कुआलालंपुर के बाहरी इलाके के सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ है। जिसके बाद यहाँ राहत और बचाव कार्य शुरु है। अग्निशमन और बचाव विभाग के हवाले से बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोग घायल हैं और 50 से ज्यादा लापता हैं। बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। तेजी से लोगों को बाहर निकालने का काम भी जारी है अग्निशमन विभाग के निदेशक नोराजम खमीस ने बताया कि अब तक 31 लोगों को शिविर स्थल से बचाया गया औरभूस्खलन कैंपसाइट के ऊपर करीब 30 मीटर की ऊंचाई से हुआ। इससे करीब एक एकड़ का इलाका चपेट में आया है।
मलेशिया में भूस्खलन,2 की मौत -50 लापता

