यूक्रेन की राजधानी कीव पर होगा कब्जा, रूस के हमले में अब तक 137 लोगों की जान गई

कीव/वाशिंगटन: रूस-यूक्रेन हमले पर आज ताज़ा खबर है कि ये लाए अब गंभीर रूप ले चुकी है जिसके चलते अब रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान से जा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि  रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं। इसमें 10 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इस हमले में अब तक 316 लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, अगले 96 घंटों में कीव पर रूस का कब्जा हो सकता है। खबरों के मुताबिक,  ताज़ा मिल  रही ख़बरों के अनुसार,आज शुक्रवार सुबह चार बजे(स्थानीय समयानुसार) से रूस के हमले शुरू हो गए। कीव में आसमान से आग बरसती हुई दिखाई दी।

इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि कीव में उन्होंने एक रूसी जेट मार गिराया है।  रूस की तरफ से तेज होते हमलों के बीच अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, अगले 96 घंटों के अंदर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा हो सकता है। वहीं एक सप्ताह के अंदर सरकार भी  भी है। राष्ट्रपति यूक्रेन में रूस के हमले में पहले दिन यूक्रेन में 137 लोगों की मौत हुई है और 10 से ज्यादा सैन्य अधिकारी इसमें मारे गए हैं। जबकि, 316 लोग घायल भी हुए हैं। वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश को रूस से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि हर कोई डर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *