मॉस्को/कीव : यूक्रेन-रूस के इस विवाद में एक भारतीय छात्र की मौत के बा माहौल और गरम हो गया है। लेकिन अब कीव पर कब्जे की जंग पर फैसले की तरफ रुख होता दिख रहा है। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर कब्जा किए हुए है। वहां दक्षिण-पूर्व से भी एक अन्य सैन्य काफिले की बढ़ने की खबर सामने निकलकर। आई है। लेकिन ये तब हुआ है जब की पुतिन की ओर से कीव छोड़ने या फिर मरने के लिए तैयार रहने की चेतावनी का ऐलान हुआ है।आपको बतादें कि रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर पर हमले तेज कर दिए हैं। यहां पर रूस ने अपने एयरट्रूपर्स को उतारा है। लेकिन ताज़ा मिल रही खबरों के मुताबिक़ ,इन एयरट्रूपर्स ने एक अस्पताल पर हमला बोल दिया है। और रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच जंग अभी भी जारी है। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लाने के लिए एक सी-17 ग्लोबमास्टर आज सुबह चार बजे रोमानिया रवाना हो गया। वायु सेना ने बताया कि पोलैंड, हंगरी और रोमानिया के लिए वायु सेना के तीन और विमान आज रवाना होंगे। इसके अलावा यूक्रेन में टेंट, कंबल और अन्य मानवीय सहायता ले जा रहे भारतीय वायु सेना के विमान शीघ्र ही हिंडन एयरबेस से उड़ान भरेंगे।
यूक्रेन-रूस घमासान: खारकीव में उतरे रूसी एयरट्रूपर्स

