अगले 24 घंटे में यूक्रेन पर बड़ा हमला करेगा रूस

मॉस्को/वॉशिंगटन : यूक्रेन और रूस के बीच हालात और बिगड़ते दिख रहे हैं। ख़बरों की माने तो, रूस ने यूक्रेन की सीमा में घुसने और दो शहरों डोन्त्सक और लुहांस्क पर कब्जा करने के लिए रूसी सैनिक को आगे बढा दिया है। 100 से अधिक मिलिट्री ट्रक यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में अंदर जा चुकें हैं।  पुतिन ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए चिकित्सीय सहायता भी भेजनी शुरू कर दी है। वहीं अमेरिका ने भी बाल्टिक देशों में अपने सैनिक व हथियार भेजने शुरू कर दिए हैं।
आपको बतादें कि,यूक्रेन के दोनों शहर डोन्त्सक और लुहांस्क में अलगाववादियों की मदद के लिए 10 हजार से ज्यादा सैनिक भेज चुके हैं। वहीं यूक्रेन खुफिया विभाग का मानना है कि डोन्त्सक में पांच हजार तो लुहांस्क में भी पांच हजार सैनिक भेजे गए हैं। यूक्रेन की ओर रूसी हथियारों को जखीरा भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 100 से ज्यादा मिलिट्री ट्रकों को काफिला यूक्रेन सीमा की ओर जाता दिखाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *