यूपी के सातवें चरण पर दलों की तैयारी,आज अमित शाह,योगी और पीएम मोदी की जनसभाएं  

वाराणसी : चुनाव के मतदान पर राजनीतिक गलियारे गरम है। वहीँ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने आखिरी दौर पर है। बीते इन मंगलवार को शाम 6 बजे छठे चरण की विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमने के बाद भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा ने सातवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में अपनी ताकत लगा दी है।  उत्‍तर प्रदेश की सत्‍ता पर जीत हांसिल करने को सभी दल आखिरी चुनावी रण में कूद गए हैं। आपको बतादें आज भाजपा के स्‍टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्‍द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सातवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों को मथेंगे।एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वाराणसी में ही आप नेता संजय सिंह और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय रोड शो और कई स्थानों पर सभा करेंगे। प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी सातवें चरण के चुनाव प्रचार को धार देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *