रूट हुए डायवर्ट,रोडवेज के किराए में बढ़ोतरी

देहरादून : कांवड़ यात्रा के चलते रोडवेज बस का सफर आज से (बुधवार) अधिक बढ़ जाएगा। दिल्ली आवाजाही वाले वाहनों के साथ ही सहारनपुर, बिजनौर आदि जगहों पर जाने वाले वाहनों के किराए में बढ़ोतरी हुई है। यूपी में कांवड़ यात्रा की वजह से बीते दिन मंगलवार की शाम से ही रूट डायवर्ट हुए हैं और दिल्ली की तरफ से वाहनों को मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहे से वाया देवबंद किया गया है। 

वहीं दिल्ली की तरफ से वाहनों को जानसठ बाईपास से वाया मीरापुर बिजनौर होते हुए निकाला जा रहा है। शाम पांच बजे से यह रूट डायवर्जन प्लान जारी हुआ है। अचानक रूट डायवर्ट होने की वजह से कुछ ही वाहनों का किराया बढ़ाया गया है। दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड रोडवेज की बसें बुधवार की सुबह से करनाल से होकर पास की जा रहीं है। जिसमें साधारण और वॉल्वो बसों का किराया भी बढ़ा है। 

परिवहन निगम प्रबंधन के अनुसार, जिन रूटों पर भी डायवर्जन हुआ है, उन सभी पर बुधवार की सुबह से लंबी दूरी के हिसाब से किराया वसूला जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *