चैत्र नवरात्री : माँ दुर्गा का हुआ आगमन,किस सवारी में आईं माता रानी 

वर्ष 2023 का चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज 22 मार्च से हो चुकी है, जो कि 30 मार्च तक है। 30 तारीख को ही राम नवमी होगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि को बेहद पवित्र है और इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना हो रही है। इन नौ दिनों में माता रानी पूजा-अर्चना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस बार की चैत्र नवरात्रि को बेहद ही खास है, क्योंकि ये पूरे 9 दिन पड़ी है। इस साल 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक नवरात्रि है और 31 मार्च को दशमी के दिन पारण होगा। पूरे नौ दिन की नवरात्रि शुभ होती है। इसके अलावा इस बार मां दुर्गा का आगमन नाव यानी नौका पर हुआ है। यह भी एक प्रकार का शुभ मुहूर्त है। 
वैसे तो मां दुर्गा सिंह की सवारी पर आती हैं और नवरात्रि के पावन दिनों में धरती पर आते समय उनकी सवारी में बदलाव हो जाता है। मां जगदंबे की सवारी नवरात्रि के प्रारंभ होने वाले दिन पर निर्भर करती है। नवरात्रि का प्रारंभ जिस दिन होता है, उस दिन के आधार पर उनकी सवारी तय होती है। जिस दिन माँ जातीं हैं उस दिन उनकी सवारी तभी तय होती हैं। मां की वापसी हाथी पर होती है जो अधिक बरसात को ओर संकेत करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *