रुड़की पटाखा फैटरी की घटना पर सच आया सामने,मौत का सामान बनता था 

रुड़की : गौरतलब है कि रुड़की में हाल में एक पटाखा फैक्ट्री में आगजनी की घटना हुई। यह फैक्ट्री केवल छह फुट चौड़ी है जबकि गली में घनी आबादी है। चार लोगों की जान जाने के बाद ये  सामने आया है कि फैक्टरी अवैध रूप से संचालित है। इस गली में गुलाल की बिक्री की आड़ में मौत का सामान तैयार किया जा रहा था। कुछ लोगों को ही छोड़कर फैक्टरी की इस बात का पता है। 
बाहरी किसी व्यक्ति को इस बात का कुछ नहीं पता था।  फैक्टरी का किसी को पता न चले इसलिए कारोबारी सिर्फ जानकारों को ही पटाखे की सेल करता था। सोमवार सुबह जिस समय हादसा हुआ, उस समय किसी को यह जानकारी नहीं थी कि पटाखा फैक्टरी में आग लगी है। आग रंगों, पतंग और मांझे के गोदाम में लगी है। लोग यही अनुमान लगा रहे थे कि ऐसा हो सकता है गोदाम में सिलेंडर रखे होंगे और उनमें आग लगे के साथ ही धमाके हो रहे हैं।20 साल से अवैध फैक्टरी यहां संचालित थी लेकिन जिम्मेदारों को इसकी भनक नहीं थी। अब सवाल ये है कि कौन ज़िम्मेद्दार कोई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *