देहरादून : अब ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम और काम की खबर है जिसे जानकर यात्रियों को ख़ुशी होगी। आईआरसीटीसी लजीज, स्वादिष्ट भोजन मुहैया किया जाएगा। यात्री ट्रेनों में सफर के दौरान ही आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐन फूड ऑन ट्रैक से स्वादिष्ट खाने को बुक कर सकेंगे। आईआरसीटीसी यात्रियों को ट्रेन में सीट पर भोजन मुहैया कराएगा। पहले चरण में यह सुविधा नई दिल्ली हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सुविधा दी जाएगी।
इसके अलावा,आईआरसीटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आनंद कुमार झा के मुताबिक, आईआरसीटीसी के मोबाइल एप से भोजन बुक करके डीलक्स थाली, महाराजा थाली, पुरानी दिल्ली वेज बिरयानी, वेज डिमसम, पनीर डिमसम, वोक टॉस नूडल्स, दाल मखनी जैसे खाने-पीने की चीजें मंगाई जा सकेंगी। यात्री यात्रा समय से कम से कम दो घंटे पहले 1323 पर फोन कर अगले स्टेशन पर भोजन मंगा सकते हैं।

