निधि प्रोजेक्ट की शुरुआत,महिलाओं की मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी

देहरादून : प्रदेश राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति के चेयरमैन राज भट्ट व अन्य पदाधिकारियों ने बैठक की और उन्होंने राज्यपाल को समिति के प्रोजेक्ट ‘निधि’ के बारे में भी बातचीत की और इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट ‘निधि’ के तहत घरेलू हिंसा, यौन शोषण और अन्य हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चियों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001804039, 05946-297101 जारी हुए हैं। 
हेल्पलाइन के माध्यम से ऐसी पीड़ित बच्चियां और महिलाएं जो किसी वजह से पुलिस को रिपोर्ट नहीं कर सकती हैं, उनकी सहायता करते हुए उनके मामलों को आसानी से पुलिस तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर प्रोजेक्ट से जुड़े पदाधिकारी मेजर जनरल (रि) गुलाब रावत, ब्रिगेडियर (रि.) भारत रावत आदि भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *