रातभर धरने में बैठने के बाद कुछ अलग अंदाज़ में दिखे हरदा

बहादराबाद : हरिद्वार के बहादराबाद थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज़ मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का धरना जारी है।और आज सुबह हरदा एक अलग ही अंदाज़ में दिखे , सुबह उठने के बाद उन्होंने धरना स्थल पर ही भजन चलाकर योगाभ्यास शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां से गुज़रने वाले सभी लोगों का ध्यान हरीश रावत पर गया और लोग उनकी वीडियो बनाने लगे। हरीश रावत ने कहा कि अब या तो हरिद्वार से उनका शव जाएगा या फिर कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज मुकदमे निरस्त होंगे। अगर जरूरत पड़ी तो मैं हर की पैड़ी के सामने अपने प्राण भी त्याग दूंगा ।
बता दें कि हरिद्वार पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कई मुकदमे दर्ज़ हुए थे ,जिनको वापिस लेने क लिए दो दिन से हरिद्वार रूरल विधायक और पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत की अगुवाई में कोंग्रेसियों का धरना प्रदर्शन ज़ारी है।बाद में कई और कोंग्रेसी नेता जैसे यशपाल आर्य,ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ,भगवानपुर विधायक ममता राकेश,कलियर विधायक फुरकान अहमद भी धरना स्थल पहुंचे।
कांग्रेस का आरोप है कि पंचायत की मतगणना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्ज़ी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। और हमारी मांग है कि ये सभी दर्ज मुकदमे निरस्त किए जाए ।अपनी इस मांग को लेकर यह सभी कांग्रेसी नेता अपने समर्थकों के साथ बहादराबाद थाना परिसर में डटे हुए है। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा किहम सभी कांग्रेस के कार्यकर्त्ता हैं और अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हम एकजुट है और यह लड़ाई जितनी भी लंबी चलेगी हम चलाएंगे। हम अपने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे ।