आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन को आज सीएम धामी द्वारा जारी आदेश के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश दिया है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन से सभी पदभार हटा दिए गए थे। उनके खिलाफ लंबे समय से विवि में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी।
विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस की जांच की जा रही है। उन पर आरोप थे कि विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद पर रहते हुए जांच पर असर डाल सकते हैं। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने भी अपर मुख्य सचिव वित्त को 23 जून को लिखित शिकायत करके तबादले की मांग की थी।

