टिहरी : उत्तरकाशी- थत्यूड़ मोटर मार्ग पर आज भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई है और इसके चलते सड़क पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी है। चट्टान से मोटर मार्ग पर सुवाखोली के समय भारी बोल्डर गिर गए हैं। यात्रियों वाहन खुलने का इंतजार किया है।नई टिहरी में उत्तरकाशी-थत्यूड़ मोटर मार्ग सुआखोली के समीप यातायात के लिए बाधित हुआ है, चट्टान से मोटर मार्ग पर सुवाखोली के समय भारी बोल्डर गिर गए हैं। उत्तरकाशी से देहरादून, देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाहनों की सड़क के दोनों तरफ लंबी कतार लगी है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया मोटर मार्ग पर यातायात बहाल करने में दो से तीन घंटे का समय लगेगा.
उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज तूफान और भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

