10वीं और 12वीं के छात्रों को बाटेंगें कंटेंट प्रीलोड टैबलेट : उत्तराखंड सीएम

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा के क्षेत्र में आईटी के प्रयोग की अहमियत्ता को बढ़ावा देते हुए कहा कि आज कल आईटी का प्रयोग काफी हद तक बढ़ चूका है। इसके चलते अब प्रदेश सरकार 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को प्री लोडेड कंटेंट के साथ टैबलेट देने का ऐलान रही है। सीएम ने इस घोषणा में ये भी कहा कि नई शिक्षा नीति हमारे एजुकेशन सिस्टम को भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया भी किया और बहुत आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डिजीटल एजुकेशन के वर्चुअल समिट में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। वहां उन्होंने सभी को सम्बोधन करते हुए कहा की कोरोना से हमारे एजुकेशन सिस्टम में काफी परिवर्तन लाया है। और पढ़ाई क्षेत्र में आईटी बहुत बड़ा सहयोगी साबित हुआ है।

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता डिजिटल एजुकेशन हैं। इसी के चलते अब राज्य सरकार 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को प्री-लोडेड कंटेंट के साथ मोबाइल टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। क्वालिटी एजुकेशन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संघ लोक सेवा आयोग, एनडीए, सीडीएस एवं उसके समकक्ष प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *