कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के चलते अब कई राज्यों में शिक्षण संस्थान खुलने शुरू हो चुके है,उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी आगामी 21 सितंबर से कक्षा से एक से पांचवीं तक के सभी स्कूल खोलनें का ऐलान किया है। यह जानकारी आज(शुक्रवार) को प्रदेश शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने दी है। उन्होंने बताया है कि 21 सितम्बर सोमवार से कक्षा 1 से पांच तक के सभी स्कूल खोल दिए जाएंगें।
आपको बतादें ये फैसला इसलिए भी लिया गया है क्यूंकि स्कूल एसोसिएशन की ओर से इस बात की लगातार मांग रही थी। हालाँकि प्रदेश में पूर्व में ही माध्यमिक स्कूल खुल चुके हैं। जिसके बाद जूनियर हाईस्कूलों को भी खोल दिया गया था। लेकिन अभी भी एक से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद चल रहे थे। स्कूल एसोसिएशन की ओर से इन्हें खोले जाने की मांग की थी।
कोरोना संक्रमण के बढ़ने की वजह से कक्षा एक से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा था। अब 21 सितंबर से प्राथमिक कक्षा भी विधिवत शुरू की जाएंगी। कोरोना काल में प्रदेश में पहली बार कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यालय खुलेंगें।
21 सितंबर से उत्तराखंड में खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूल

