बोर्ड परीक्षा टॉपरों के लिए हुआ बड़ा एलान,सरकार क्या देगी पुरस्कार ?

रुद्रपुर: रुद्रपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड के टॉपरों के लिए एलान करते हुए बड़ा तोहफा देने की बात कही है।  उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को 25000 की धनराशि और एक सर्टिफिकेट वितरित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी निशुल्क किताबें वितरित होंगी। हर नगर निगम क्षेत्र में पीएम श्री योजना के तहत दो खेल मैदान बनाए जाएंगे और सभी विद्यालयों में खेल का सामान दिया जाएगा। हर बच्चे की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी और प्रदेश के 40,00000 बच्चों को निशुल्क इलाज दिया जाएगा। सरकार ने हर बच्चे को पूर्ण साक्षर बनाना लक्ष्य निर्धारित हुआ है।हर साल 25 बच्चे कर्नाटक, केरल आदि दूसरे राज्यों में जाकर वहां पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और दूसरे राज्यों के बच्चे उत्तराखंड पहुंचेंगे। 

मंत्री जी ने ये भी कहा कि उत्तराखंड का इतिहास बच्चों को कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ाया जाएगा, इसमें सम्मिलित महापुरुषों का इतिहास शामिल होगा और उन्होंने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी आदि मातृ भाषाओं में शिक्षा उपलब्ध कराने की बात कही और मैथ और विज्ञान विषय में 1000 नए शिक्षकों की भर्ती करने की भी बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *