चारधाम यात्रा करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर आई है जिसमें अब कितने भी लोग दरशन कर पाएंगे। श्रद्धालुओं का प्रतिदिन दर्शन कोटा ख़त्म कर दिया गया है। शासन की तरफ से आदेश जारी किया गया हैं। इस आदेश के बाद पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल सहित चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों ने चारधाम यात्रा में सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त करने पर खुशी जाहिर की है और सीएम का आभार व्यक्त किया है।
चारधाम यात्रा के लिए अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 15 लाख पार पहुंच गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से ही पंजीकरण शुरू कर दिया था।केदारनाथ धाम के लिए 5.41 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 4.56 लाख, गंगोत्री धाम के लिए 2.77 लाख, यमुनोत्री धाम के लिए 2.40 लाख यात्री भक्त रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

