टमाटर के तेवर अभी भी लाल, दामों में नहीं आई गिरावट 

उत्तराखंड में टमाटर के दाम अभी भी कम नहीं हुए हैं लोगों की थाली में टमाटर द्वारा तैयार होने वाले व्यंजन गायब हो रहे हैं। टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को महंगे दामों से राहत देने के लिए जिला प्रशासन का अभियान भी अब सुस्त है। बारिश रका प्रकोप भी लगातार जारी है।  फसल खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण मंडी में टमाटर की आवक घटी है।एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिली है।

जिला प्रशासन की तरफ से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब है। सचिव मंडी विजय थपलियाल ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर दामों पर है।टमाटर के दाम 160 से लेकर 200 और कई जगह 240 प्रति किलो भी हो गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *