देवप्रयाग : उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों की खबरे मिल रही है। आज ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में कार के खाई में गिरने की खबर मिल रही है। चमोली जिले के बांक गांव में रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की हो गई है। मृतकों में वाहन चालक, उसकी पत्नी व दो बच्चे और उसकी भांजी शामिल है। इस हादसे में परिवार मेरठ से शादी की शॉपिंग करके लौट रहा था। हादसे में चार दिन बाद दुल्हन बनने जा रही युवती की भी जान चली गई है।रविवार सुबह करीब छह बजे देवप्रयाग से करीब 25 किलोमीटर आगे ऋषिकेश की ओर तोता घाटी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब ढाई सौ मीटर नीचे गंगा नदी किनारे जा गिरी। खड़ी चट्टान में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस, स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बतया है कि इस भयानक सड़क हादसे के बाद महिला के शव को रस्सों के जरिए खाई से खींचकर सड़क तक पहुंचाया गया, राफ्ट के जरिये कौड़ियाला तक पहुंचाया गया है। दुर्घटना में चमोली जिले के बांक गांव (थराली) निवासी प्रताप सिंह (40) पुत्र देव सिंह, उनकी पत्नी भागीरथी देवी (36), बेटा विजय सिंह (15) व बेटी मंजू (12) और भांजी पिंकी (25) पुत्री त्रिलोक सिंह की मौत हुई है।

