रूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन का बड़ा फैसला

मॉस्को(रूस) : पिछले 11 महीनों से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में दो दिनों के युद्धविराम किया जाएगा । यह युद्धविराम ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के अवसर पर किया गया है। ऐसे में 6 और 7 जनवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध में काफी अहम दिन माना जा रहा है। रूसी ऑर्थोडॉक्स ईसाई यूरोप के बाकी कैथोलिक ईसाइयों के जैसे 25 दिसंबर को क्रिसमस नहीं मनाते हैं। इस युद्ध विराम की पैरवी रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल ने की थी। उन्होंने यूक्रेन युद्ध में शामिल सभी पक्षों से क्रिसमस पर शांति बनाए रखने की अपील की थी।
इस आदेश में पुतिन ने कहा कि पैट्रिआर्क किरिल की अपील को देखते हुए मैं रूसी संघ के रक्षा मंत्री को 6 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे से यूक्रेन में युद्ध विराम का निर्देश देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि जिस क्षेत्र में संघर्ष हो रहा है, वहां बड़ी संख्या में ऑर्थोडॉक्स विश्वास का पालन करने वाले नागरिक रहते हैं। हम यूक्रेनी पक्ष से युद्ध विराम की घोषणा करने के लिए कहते हैं।