उत्तराखंड सीएम को मिली धमकी,छह रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थल भी निशाने पर

रुड़की: रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आज धमकी वाला एक पत्र मिला है। जिसमें 21 मई को लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई रेलवे स्टेशनों के अलावा हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आपको बतादें कि इस पत्र को भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन “जैश ए मोहम्मद” का कमांडर बताया है।

इस  पत्र में लिखा है कि टारगेट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का भी नाम है। हरिद्वार से नजीवाबाद तक खलबली मच गई है। पुलिस पत्र भेजने वाले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही उत्तराखंड और यूपी के रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ है। इसमें खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बता कर लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही हरिद्वार में मंशा देवी, चंडी देवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है।

रेलवे के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पत्र के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं पुलिस पत्र भेजने वाले की जानकारी हासिल करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *