हरदोई में गृह मंत्री ने सपा पर साधा निशाना,बताया ABCD का मतलब ?

नई दिल्ली : बस अब कुछ ही समय बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी जद्दोजहत में सभी राजनैतिक पार्टियां अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंकती नज़र आ रहीं हैं। इन आगामी चुनावों में  उत्तर प्रदेश की चर्चा सबसे ज्यादा है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें बढ़ती जा रही है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। प्रदर्शन भी जारी हैं, . 

आज अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, अमित शाह ने हरदोई, सुल्तानपुर और वाराणसी में जनसभा की और दूसरी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। बोले कि समाजवादी पार्टी के दौरान गुंडे बदमाशों का आतंक हुआ करता था। योगी के राज में प्रदेश से सभी अपराधी भाग गए हैं। इसपर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने शाह पर पलटवार किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्विट किया, ‘अमित शाह जी माफियाओं ने प्रदेश नहीं छोड़ा है बल्कि भाजपा ज्वाइन कर ली है।’ इसके अलावा आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी विजय रैली करने उन्नाव पहुंचे थे जहाँ

उन्होंने सम्बोधन में कहा कि  ‘सुनने में आया है कि दिल्ली से दूसरे नंबर वाले नेता आए हैं, दूसरा नंबर अच्छा नहीं होता, दो नंबरी अच्छा नहीं होता’ अखिलेश ने आगे कहा- भाजपा युवाओं को नौकरी नहीं दे सकती है। अगर कोई नौकरी दे सकता है तो वह समाजवादी पार्टी है। हालाँकि उन्होंने अमित शाह का नाम बिना लिए तंज कसा। 

 अमित शाह की ABCD परिभाषा –आज हरदोई में पहुंचे अमित शाह ने सपा सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि सपा की ABCD बिल्कुल अलग है। इनके लिए A का मतलब अपराध और आतंक, B का मतलब भाई-भतीजावाद, C का मतलब करप्शन और D का मतलब दंगा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *