ऋषिकेश में नहाते समय गंगा में डूबा विदेशी पर्यटक, तलाश में एसडीआरएफ

ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र मे गंगा में नहाते समय तेज बहाव की वजह से एक विदेश से  आया पर्यटक गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कुछ सुराग नहीं लग सका है।

 घटना सुबह 7:45 बजे की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि प्रग्नेश औंधिया (59) पुत्र नटवरलाल निवासी 38 एलिमेंट, लंदन यूके अपनी पत्नी पिनाकी व पुत्र आनंद के साथ स्वामी नारायण आश्रम घाट पर नहा रहे थे।एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *