ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र के लिए आज शनिवार से से विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी निकलेंगे । भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 18 मार्च तक सत्र जारी रहेगा और बजट सत्र के लिए सचिवालय और विधानसभा सचिवालय के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी तैनात की गई है। आज शनिवार से कर्मचारी गैरसैंण के लिए रवाना हो रहे हैं साथ ही भराड़ीसैंण में अनावश्यक भीड़ न बढ़े इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी उपलब्ध नहीं कराने का एलान कर दिया है। इस बार विधानसभा सत्र के लिए अधिकारियों की भी रोटेशन में ड्यूटी लगाई है, जिससे भीड़ बढ़ने से व्यवस्था प्रभावित न ही हो।
आज रवाना हुए अधिकारी-कर्मचारी, 13 से 18 मार्च तक चलेगा सत्र

