मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम बेहद ठंडा बना हुआ है। एक दो दिन में फिर बदलने वाला है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ जारी रिपोर्ट के मुताबिक़, राज्य के मैदानी इलाकों में अगले एक दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान के चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐेसे में लोगों को जबरदस्त तहंद साहनी पड़ सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के अगले 24 घंटे में पूरी तरह सक्रिय होने की आशंका है। राजधानी दून में आज हल्की धूप खिली तो प्रदेश के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। वहीं दून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने वाला है। दारमा और व्यास घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी शुक्रवार को जमकर हिमपात हुआ।
बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत

