अलकनंदा घात पर एक साथ जलीं 11 चिताएं, चीखचीख कर रोए लोग 

चमोली में बीते दिन नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर हुए दर्दनाक हादसे में 16 लोगो की जान गयी। जिनमेंसे से आज गुरूवार को अलकनंदा के तट पर एक साथ 11 चिताएं जलीं तो हर ओर कोहराम मच गया सभी चीख चीख कर रोने लगे। जुबां पर एक ही बात थी कि ऐसा किसी के साथ कभी न हो….

गौरतलब है कि बीते दिन बुधवार को चमोली में बड़ा हादसा हो गया था। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। पांच शवों का अंतिम संस्कार बुधवार को ही कर दिया गया था।  दोपहर को चमोली बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे सभी 11शवों का अंतिम संस्कार किया गया। मरने वाले अधिक लोग हरमनी गांव से है जिनकी संख्या करीब 10 है। खास बात यह है कि मरने वालों में नौ लोग 22 से 38 साल के बीच के हैं।गांव-गांव में मातम पसरा हुआ है। हरमनी, रांगतोली और पाडुली गांव में चूल्हे तक नहीं जले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *