पांच दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर अमृतपाल,घर पहुंची टीम

पंजाब पुलिस ने आज बुधवार की दोपहर ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के मां-बाप को पूछताछ के लिए घेरा जिसमें एक पुलिस की टीम दोपहर करीब एक बजे अमृतपाल सिंह के गांव जल्लूपुर खेड़ा स्थित घर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे के बाद वहां वापसी की। पुलिस ने अमृतपाल के बारे में पूछा। मगर पिता तरसेम सिंह और मां ने बेटे की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है,साथ ही पुलिस की इस टीम में केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के शामिल होने की सूचना थी लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई और पुलिस की एक टीम अमृतपाल सिंह के घर के बाहर ही  लगी हुई है। पांच दिन बाद भी पंजाब पुलिस अमृतपाल को पकड़ने में विफल रही है। अभी तक इस मामले में पूरे पंजाब से 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  पांच लोगों को असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल भेजा है। अमृतपाल सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। अमृतपाल लगातार अपना हुलिया बदल रहा है। यही वजह है कि पंजाब पुलिस को उसकी कुछ तस्वीरें भी जारी करनी पड़ी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *