प्रदेश के शिक्षकों के अटैचमेंट के लिए कार्मिक विभाग की नियमावली में संशोधन हुआ,इसपर शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा, है कि विभाग से इसके लिए प्रस्ताव की मांग हुई है और इसकी नियमावली में संशोधन के बाद जल्द इसका शासनादेश जारी होगा।
प्रदेश में इन दिनों उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं जारी है। 2763 स्कूल एकल शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। विभाग की तरफ से शिक्षकों की व्यवस्था किए बिना अटैचमेंट खत्म कर दिए हैं। इससे राज्य के 600 से ज्यादा स्कूलों में ताला लगने जाने वाली स्थिति हो गई है। बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई कार्मिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश में कोई स्कूल बंद न हो और शिक्षकों को भी दिक्कत न हो, इसके लिए शिक्षकों के अटैचमेंट के लिए मानक बनाए जाएंगे।

