दुबई : कोरोना संक्रमण के कारण भारत में आईपीएल 2021 को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था , जिसके बाद क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों को काफी निराशा हाथ लगी थी। बता दें कि भारत में आईपीएल 2021 के 29 मैच ही खेले जा सके थे। करीब तीन महीने बाद फिर से आईपीएल का धमाका शुरू होने जा रहा है। और अब उसके बाकी बचे हुए मैच 19 सितंबर से दुबई में खेले जाएंगे। और सभी टीमें और खिलाड़ी भी दुबई पहुंच चुके हैं। पहले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की टीमें 19 सितंबर को आमने-सामने होंगी.
प्वाइंटस टेबल की बात करें तो पहले स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम काबिज़ है। ऋषभ पंत की अगुआई वाली इस टीम ने 8 में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हांसिल किया है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनायीं है। विराट कोहली की टीम आरसीबी 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है , नेट रन रेट के आधार पर बेंगलुरु की टीम चेन्नई की टीम ये पीछे है। और हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे आखिरी स्थान पर है

