उत्तराखंड में आज 24 नए कोरोना संक्रमित, मौत एक भी नहीं

देहरादून: पूरे विश्व में कोरोना संकट का कहर जारी है। जिसके चलते केरल में हालात बद्द्तर है जहाँ से डर है की तीसरी लहर का फैलना न शुरू हो। और आज अगर बात करें उत्तराखंड की तो बीते 24 घंटे में प्रदेश में 24 नए केस मिले हैं।दूसरी तरफ राज्य में आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 23 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 320 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को आठ जिलों अल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। बागेश्वर में एक, चंपावत में छह, देहरादून में पांच, पिथौरागढ़ में चार और उत्तरकाशी में आठ संक्रमित मरीज मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343211 हो गई है। इनमें से 329438 लोग ठीक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *